Thursday, June 18, 2026

केमद्रुत भंग योग-

निम्नलिखित ग्रह स्थिति में केमद्रुत भंग हो जाता है।

१. यदि चन्द्रमा केन्द्र में हो अथवा किसी अन्य ग्रह से युक्त हो तो केमद्रुत योग का अशुभफल नष्ट हो जाता है।

२. यदि चन्द्रमा पर सभी ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो, तो केमद्रुम योग का अशुभ फल नष्ट हो जाता है। तथा जातक शत्रुजयी दीर्घायु सब सार्वभौम राजा के पद को प्राप्त करता है।

३. यदि चन्द्रमा पूर्ण बली होकर शुभ ग्रह की राशि में बैठा हो अथवा उस पर बुध, बृहस्पति एवं शुक्र की दृष्टि पड़ रही हो तो केमद्रुत योग वाला जातक सुखी होकर यश प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त करता है।


No comments:

Post a Comment