Thursday, June 18, 2026

वेशियोग-

यदि जन्म कुण्डली में सूर्य से दूसरे स्थान में चन्द्रमा के अतिरिक्त कोई अन्य ग्रह हो तो 'वेशि' नामक योग होता है। वेशियोग का प्रभाव इस प्रकार कहा गया है।

सूर्य से दूसरे स्थान में 'मंगल' हो तो जातक वाहन चलाने में कुशल तथा युद्ध क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाला होता है।

सूर्य से दूसरे स्थान में 'बुध' हो तो जातक सुन्दर रूपवान प्रियवादी, परन्तु दूसरों का अहित करने वाला होता है।

सूर्य से दूसरे स्थान में 'गुरु' हो तो जातक सत्यवादी बुद्धिमान्, धैर्यवान् तथा संग्राम में वीरता प्रदर्शित करने वाला होता है।

सूर्य से दूसरे स्थान में 'शुक्र' हो तो जातक गुणवान, लोक विख्यात तथा श्रेष्ठ होता है।

सूर्य से दूसरे स्थान में 'शनि' हो तो जातक वाणिज्य-व्यवसाय में कुशल, गुरुजनों का द्वेषी दृष्टि वाला होता है।

'वेशियोग' वाला जातक स्थूल शरीर, दयालु वाकपटु कुछ आलसी तथा तिरछी दृष्टि वाला होता है।


No comments:

Post a Comment