Thursday, June 18, 2026

सुनफा योग-

यदि जन्म कुण्डली में चन्द्रमा से दूसरे स्थान में सूर्य के अतिरिक्त कोई अन्यग्रह हो तो 'सुनफा' नामक योग होता है।

अनफा योग-

यदि जन्म कुण्डली में 'चन्द्रमा' से बारहवें स्थान में 'सूर्य' के अतिरिक्त अन्य ग्रह स्थित हो तो अनफा योग होता है।

दुरधरायोग-

यदि जन्मकुण्डली में चन्द्रमा से द्वितीय एवं द्वादश स्थानों में सूर्य को छोड़कर ग्रह हो तो दुरधरायोग होता है। सुनफा अनफा एव दुरधरा शुभकारक योग है इन योगों में उत्पन्न जातक राजकीय सुखों को प्राप्त करते हैं।


No comments:

Post a Comment