Thursday, June 18, 2026

पाशयोग-

यदि पाँच राशियों में सातों ग्रहों की स्थिति हो तो 'पाश' नामक योग होता है। इस योग वाला जातक प्रपंची, दीन आकृति वाला, दानी, व्यर्थ बोलने वाला, अनेक प्रकार के अनर्थों के बन्धन उसे सब और से जकड़े रहते हैं। ऐसा व्यक्ति गुप्तचर पुलिस, सेना अथवा कारागृह विभाग का कर्मचारी भी हो सकता है। इस योग वाले जातक का परिवार बहुत बड़ा होता है। जिसके पालन-पोषण में ही उसकी सम्पूर्ण आयु बीत जाती है।

दामिनी योग-

यदि छः राशियों में सातों ग्रहों की स्थिति हो तो 'दामिनी' अथवा 'दाम' नामक योग होता है। इस योग वाला जातक धन-रत्न, पुत्रादि से परिपूर्ण, परोपकारी, अत्यन्त ऐश्वर्यशली, विद्वान्, उदार, सुखी शीलवान् धैर्यवान्, यशस्वी तथा क्रोधी होता है। इस योग वाले व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्रायः नहीं मिलती है।


No comments:

Post a Comment