Saturday, June 20, 2026

मनुष्य प्रतिपदा तिथि में जन्म लेता है वह दुष्टों के संगमें रहनेवाला धनहीन कुलको संताप देने वाला और अनेक व्यसनों में आसक्त चित्त होताहै। १।

 द्वितीया तिथि में जन्म लेने वाला आदमी परस्त्री गामी सत्य शौच से रहित चोर और स्नेहरहित होता है ॥ २ ॥

 तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला पुरुष चेतनता रहित सदा विकल द्रव्यहीन और नित्य दूसरों से द्वेष करने वाला होता है ॥ ३ ॥

 चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला पुरुष बडा भोगी दाता मित्रों से स्नेह रखने वाला चडा चतुर और धन संतान से युक्त होता है ॥ ४ ॥

 पुरुष पंचमी तिथिमें जन्म लेता है वह मनुष्य व्यबहार में कुशल गुणों का ग्रहण करने वालो माता पिता की रक्षा करने वाला दांता भोक्ता और अल्पप्रीति रखने वाला होता है ॥ ५ ॥

षष्ठी तिथि में  देशों में घूमने वाला सदा कलह करने वाला और केवल अपने पेट का पोषण करने वाला होता हैं ॥ ६ ॥

 सप्तमी तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य थोडे में ही संतोष रखने वालो बडा तेजस्वी सौभाग्य गुण संपन्न पुत्रवान् और धन सम्पन्न होता है ॥ ७ ॥

अष्टमी तिथिका जन्म लेने वाला पुरुप धर्मात्मा सत्य बोलने वाला दानी भेोगो का भेोगने वाला प्राणियों पर दया करने वाला गुणों का जानने वाला और सब कामो का जानने वाला होता है ॥ ८ ॥

नवमी तिथि में जन्म लेतो है वह पुरुप देवताओं की पूजा करने चाला; पुत्रयान्, धन और रत्री में आसक्त मन वाला और नित्य शास्त्राभ्यास करने चाला हेोता है ॥ ६ ॥

 दशमी तिथि में जन्म लेने वाला पुरुप धर्म अधर्म का जानने वाला देवताओं का सेवक यज्ञ कराने वाला तेजस्वी और सदा सुखी होता है ॥ १० ॥

 एकादशी तिथिमें जन्म लेने वालो मनुष्य थे।डेही में सन्तापी राजमहल में आने जाने वाला. बडा पवित्र धन पुत्र युक्त और बडा बुद्धिमान होता है ॥११॥

 द्वादशी तिथि में जो पुरुप जन्म लेता है यह वडा चंचल चपलता को जानने वाला सदा दुर्वल अङ्ग वाला और देशोंमें भ्रमण करने वाला होता है १२

 जो श्रयेादशी तिथि में जन्म लेता है यह पुरुष महासिद्ध बडा बुद्धिमान शास्त्र में अभ्यास रखने वाला जितेंद्रिय और परोपकारी हे।ता है ॥ १३ ॥

जो मनुष्य चतुर्दशी तिथिके दिन जन्म लेता है वह मनुष्य बडा धनाढ्य धर्म करने वाला शूरवीर संतों के वाक्य का पालन करने वाला राजाओं को मान्य प्पौर बडा यशस्वी होता है ॥ १४ ॥

 पौर्णमासी तिथि में जन्म लेनेवाला मनुष्य वडा श्रीमान् बुद्धिमान् भोजन करनेमें अतिलालसा रखनेवाला उत्साही और परस्त्रियोंमें अत्यन्त आसक्त होता है ।

और जो मनुष्य अमावस्या तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य बडा आलसी सबोंसे द्वेष करने वाला क्रोधी अति सूर्ख बडा पराक्रमी और मूर्ख राजा का मंत्री और बडा ज्ञानी होता है ॥ १६ ॥


No comments:

Post a Comment