Friday, June 19, 2026

द्विग्रही योग -

चन्द्र मंगल का योग-साहसी महत्वकांक्षी, शस्त्राघात (शल्यचिकित्सा) सनकी, वातरोगी, अकस्मात् पिताकी मृत्यु।

चन्द्र मंगल का योग धन भाव में-नाम का धनी अर्थात् लोगों की दृष्टि में धनी कुलीन, स्वच्छताप्रिय, उच्चपदाधिकारी प्रतिष्ठित प्रेतबाधा दूर करने में चतुर ज्यौतिषी।

चन्द्र शुक्र योग दूसरे भाव में-धनी, उच्चविचार, कुलनी, सभ्य, शिष्ट।

बुध शुक्र का योग धन में-आस्तिक, अध्यात्मिवादी, वृद्धावस्था सुखमय, ससुराल से प्राप्ति नहीं हो, कौतुम्बिक सुख ही

सूर्य चन्द्र का योग दूसरे भाव में शत्रु द्वारा कार्य सिद्धि उन्नतिशील।

सूर्य चन्द्र का योग लग्न में-नेत्र रोगी, सनकी, क्रोधी, मस्तक और श्वास का रोगी, दृढि कुशाग बुद्धि।

शनि गुरु का योग लग्न में भावुक, हठी, ईमानदार, ज्यौतिष शास्त्रज्ञ, अल्पा संतति, सर्वदा कार्यव्यस्त रोगी से।

सूर्य शुक्र का योग लग्न में सफल राज नीतिज्ञ, भाषामर्मज्ञ साहित्य प्रेमी, प्रवासी, दीर्घायु, गणितज्ञ, राज्य सम्मान।

मंगल बुध का योग लग्न में ईमानदार, दीर्घायु, राजनीतिमेपट, सदाचारी, गणितज्ञ, मधुर भाषी।

सूर्य पापग्रहों से युक्त पिता का नाशक

चन्द्र पाप ग्रहों से युक्त माता का नाशक

शुभफल सूर्य या चन्द्र शुभग्रह युक्त-

सूर्य या चन्द्र शुभाशुभग्रह युक्त शुभाशुभ मिश्रित फल

नवम में द्विग्रह योग

नवम में चन्द्र शुक्र-माता की सपत्नी हो, रोगी, व्यभिचारिणी का पति,नवम में चन्द्र शनि- अति दुष्ट कर्म करने वाला, माता के कुल से भ्रष्ट,

नवम में मंगल बुद्ध मंत्रियों के शास्त्र में चतुर, सुन्दर भाग्य, भोगी, उद्विग्न चित्त,

नवम में मंगल गुरु- पूज्य, धन-धान्ययुक्त, व्याधि या घावयुक्त शरीर, क्लेशयुक्त

नवम में मंगल शुक्र- परदेशगामी, क्रूर, महाधीर, परदेशवासी, प्रधान, स्त्री से वैर,

नगम में मंगल शनि- सौख्य और भन नष्ट, पापी, दुराचारी, पर स्त्रीगामी, स्वजनहीन

नवम में बुद्ध गुरु- शास्त्र जानने वाला, न्यायी, भोगी, सम्पदायुक्त, समर्थ

नवम में बुद्ध शुक्र- पं., गीतप्रिय, विख्यात, अच्छीबोली, धीर, विद्वान, समर्थ

नवम में बुद्ध शनि-

धनी, प्रियजनों से युक्त, रोगी, चतुर, विषम स्वभाव, वैरकर्ता, बहुमार्गी।

नवम में गुरु

शुक्र- भाग्यवान, सुन्दर पैश्वर्य, राजा, बड़ी आयु, सुन्दर भाग्य सम्पन्न, अनेक सुखयुक्त।

नवम में गुरु शनि- धन, रत्नयुक्त, पूज्य, स्वजनहीन, व्याधियुक्त

नवम में शुक्र शनि- यशवान, पृथ्वीपति, व्याधियुक्त, शीलवान, बहुमित्र, (जातक संहिता)


No comments:

Post a Comment