बलवान ग्रहों से बनने वाले योग
सूर्य बलवान हो तो सूर्य ऊर्जा व शक्ति का प्रतीक है। रोग शोक का शमन कर्त्ता है। सूर्य उच्च पदाधिकार प्रदान करता है। वन पर्वत जड़ी बूटी औषधि निर्माण द्वारा, इमारती लकड़ी ऊनीवस्त्र पशु चिकित्सक वन अधिकारी न्यायाधीश मण्डलाधिकारी राजनेता मन्त्र जप ध्यान धातुक्रिया या पत्थर की कारीगरी, किसी सम्मानित व्यक्तिका आश्रय आदि से आजीविका चलाता है।
चन्द्र बलवान हो तो समुद्र समुद्र से उत्पन्न पदार्थ जलयान, मोती जलसेना में नौकरी दूध, घृत, डेयरी, पेय पदार्थ, पर्यटन व्यवसाय विक्रय प्रतिनिधि भ्रमणशील कारोबार वस्त्र सफेदन्वस्तु स्वियों के उपयोगी सामग्री नांदी आदि से सम्बन्धित आजीविका से जीवन यापन करता है।
मंगल बलवान हो तो जातक कर्मठ, पराक्रमी, साहसी, व परिश्रमी होता है जोखिमपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त करता है। सेना पुलिप्त सुरक्षा सेवा अग्नि कार्य पटाखे, फूलझड़ी. ढलाई, बैल्डिंग होटल रेस्तरां भोजन पकाने का कार्य दन्त चिकित्सक, शल्य चिकित्सक नापित कसाई, अस्त्र शस्त्रनिर्माण ब्लडबैंक, खिलाड़ी धावक बास्कर वकील पहलवान आदि ऐरो सभी कार्य जिसमें वेहबल जोखिम के कार्य परिश्रम के कार्य आदि से आजीविका का चयन करता है।
बुध बलवान हो तो बुद्धि तर्क कुशल चतुरई व व्यापार में अधिक रुचि रखता है लेखन पत्रकारिता, अध्यापन, प्रवचन पुराण पाठ कथा कौर्तन पौरोहित्य ज्यौतिष नृत्यगीत, संचार सेवा बीमा ट्रान्सपोर्ट कूरियर दलाल स्टाक एक्सचेन्ज आडीटर अकाउन्टेन्ट रेल,डाक तार विमान सेवा सम्पादक प्रकाशक आदि कार्य की आजीविका अपनाता है।
गुरुबलवान हो तो ज्ञान विवेक व धन का तेन देन से जीविका पाता है। बैंक अधिकारी, वकील, कोषाध्यक्ष, विधायक, न्यायाधीश, सम्पादक मठाधीश पुराणकथा वाचक, शोधकार्य विज्ञानपन परामर्श प्रदान, आदि कार्य से आजीविका चलाता है।
शुक्र बलवान हो तो संगीत, सुगन्धित पदानं, सुन्दर स्त्री, न थियेटर सिनेमा क्षेत्र से लाभपाता है। रतिसुख, सम्पदा, कला काव्य आभूषण सौन्दर्य प्रसाधन, सिलाई कढ़ाई, होटल, सिनेमा, वीडियो, दूरदर्शन फिल्म संबंधी कार्य, चित्रकारी फोटोग्राफी, कीमती पोशक गलीचे का कार्य हीरा जवाहरात कार कम्प्यूटर रात्रिकल्ब से सम्बन्धित कार्य से आजिविका द्वारा जीवन निर्वाह करता है।
शनि बलवान हो तो तेल कोयला खनिज पदार्थ लोहे से सम्बन्धित कार्य कठोर परिश्रम श्रमजीवी अथवा श्रमिकवर्ग के आश्रय से नशीनरी के कार्य फैक्ट्री आदि ईंट का भट्टा, पर्वत से पत्थर उखाड़ना, सरकारी सेवा, रिश्वतखोरी निन्दित कार्य चर्म उद्योग आदि आजीविका का चयन करता है।
राहु बलवान् हो तो विमान सेवा, विद्युत उत्पादन, टेलीफोन, दन्तचिकित्सा शिल्प कार्य, वकील, शोधकर्ता, विषैली जड़ी बूटा विस्फोटक पदार्थ विमान दूरभाष इन्टरनैट क्षेत्र पर अधिकार आदि से आजीविका दिलाता है।
केतु बलवान हो तो गुप्तचरी मादक पदर्थ युद्ध सामग्री विषैली गैस कपट कार्य जादूटोना, मोक्षप्रदकार्य आदि से आजीविका का चयन करता है 2,6,10,4,8,12, राशियां दशम भान से सम्बन्ध करने पर नौकरी द्वारा जीविका चलती है सूर्य मंगल शनि राहु केतु का जन्म कुण्डली में विशेष प्रभाव हो तो तकनीकी की क्षेत्र इन्जिनियरिंग व डॉक्टरी में सफलता प्रदान करते हैं।
No comments:
Post a Comment