Sunday, June 21, 2026

अथ जन्मवार फलम् ।

पित्ताधिको ऽतिचतुरः स्तेजस्वी समरप्रियः । 

दाता दाने महोत्साही सूर्यबारे भवेन्नरः ॥ १ ॥

रविवार के दिन जिसका जन्म होता है वह मनुष्य पित्त प्रकृति वाला, बडा चतुर तेजस्वी लडनेका प्रिय दाता और दान करनेमें उत्साह रखने बालो होता है ।

मृतिमान्प्रियवाक्शांतो नरेंद्राश्रय जीविकः । 

समदुःखसुखः श्रीमान्सोमवारे भवेत्युमान् ॥ २ ॥

और जो मनुष्य सोमवार के दिन जन्म लेता है यह बडा बुद्धिमान् प्रिय वचन बोलने वाला शांत प्रकृति राजा से जीविका पाने याला दुःख तथा सुख में समान वृत्ति वाला और बडा धनवान होता है ॥ २ ॥

वक्रबुद्धिर्जराजीवी रणोत्साही महावली । 

सेनानीस्तंत्रपालो व धरापुत्रदिनोद्भवः ॥ ३ ॥

और जो मंगलवार के दिन जन्म लेता है वह मनुष्य टेडी बुद्धि बाला, वृद्ध हो कर जीने वाला, रामें उत्साह रखने वाला, बढा. वली सेना के अगाडी चलने वाला - और अपने कुटुम्ब का पालन करने वाला होता है ॥ ३॥

लिपिलेखनजीवी स्यात्त्रियवाक्पंडितः सुधीः ।

 रूपसंपत्तिसंयुक्तो बुधवासरसंभवः ॥ ४ ॥

और जो पुरुष बुधवार के दिन जन्म लेता है वह लिखने (पुस्तक इत्यादि लिखने से जीविका करने वाला) प्रिय वाक्यों को बोलने वाला, बडा पण्डित और रूप तथा संपचि से युक्त होती है ॥ ४ ॥

धनविद्यागुणोपेतो विवेकी जनपूजकः । 

आचार्यः सचिवो वा स्याद्गुरुवासरसंभवः ॥ ५ ॥

 हस्पतिवार के दिन जन्म लेने वाला मनुष्य धन विद्यादि गुणों से युक्त यहा विवेकी, मनुष्यों का सत्कार करने वाला, आचार्य वृत्ति अथवा मन्त्री की अजीवका करने वाला होता है ॥ ५ ॥

चलचित्तःसुरद्वेषी धनक्रीडारतः सदा । 

बुद्धिमान्सुभगो वाग्मी भृगुवारेभवेन्नरः ॥ ६ ॥

और शुक्रवार के दिन जओ जन्म लेता है यह मनुष्य चंचल चित्तयाला, देवोंका होपी, धन कीडा करने में निरत, वडा बुद्धिमान, रुपवान, मनोहर वाणी बोलने याला होता है ॥ ६ ॥

स्थिरजः स्थिरगीः कूरोदुःखचित्तः पराक्रमी । 

अधोदृङ्नचलः केशोवृद्धनारीरतः सदा ॥ ७ ॥

और शनिवार के दिन जो मनुष्य जन्म लेता है यह मनुष्य स्थिर जन्म योला स्थिरपाणी कहने याला, यडा क्रूर, दुःख युक्त चित्त वाला; वडा पराक्रमी, नीच दृष्टि और दृढ प्रतिज्ञ, अधिक केश वाला और वृद्ध स्त्री में रमण करने पाला होता है ॥७

No comments:

Post a Comment